Friday, December 8, 2023

फिजी island

 आज आपसे एक ऐसे #हिंदी बोलने वाले देश की चर्चा कर रहा हूँ जहाँ पर आपको कहीं भी इंग्लिश बोलने की जरूरत ही नहीं होगी, अब आप सोचेंगे कि ये देश नेपाल या फिर भूटान, या फिर बांग्लादेश हो सकता है लेकिन जी नहीं वो देश आस पास नहीं है   वो दिल्ली से 12000km दूर देश #फिजी 🇫🇯🇫🇯 island's 🏝🏝 है जो की #ऑस्ट्रेलिया और #न्यूजीलैंड का पड़ोसी देश है  जहाँ की 50% आबादी फिजी इंडियन की है जो लोग पैदा उस देश मे हुए हैं लेकिन वो हिंदी ही बोलते हैं क्यो कि उनके पूर्वज उत्तर प्रदेश से और बिहार से  बहुत सालों पहले गए थे फिर वहीं बस के रह गए, वहाँ की  सबसे प्रिय भाषा हिंदी है फिजी मे 1997 मे हिंदी को राजकीय भाषा का दर्जा मिल गया था, आप वहाँ के airport जाओगे सब कोई हिंदी मे ही बात करेगा, airport की trolly मे LIC से वेलकम होगा, और  हर 🚕टैक्सी वाला आपको भारतीय दिखेगा और हिंदी बोलता मिल जायेगा, लेकिन वो भारतीय नहीं होगा, वो उस देश मे पैदा हुआ इंडियन फिजी व्यक्ति होगा, यहाँ का मेन एरपोर्ट नादी airport है यहाँ का सबसे बड़ा हिंदू  मन्दिर है जहाँ आप बिना धोती लपेटे अंदर प्रवेश नहीं पा सकते, फिजी देश अपने बीच islands के लिए पूरी दुनिया मे जाना जाता है, वहाँ आपको अहसास ही नहीं होगा कि आप दूसरे देश मे है वो भी इतनी दूर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा रोडवेज जैसे ही वहाँ oridinery बस चलती हैं टिकट काटने वाला  भारतीय दिखने वाला हिंदी बोलने वाला मिलेगा जहाँ पर आपको बहुत ही सुखद अनुभव होगा, आप फिजी देश के बारे मे और भी ज्यादा जानना चाहते है तो आप youtube मे फिजी  search कीजिये, आपको भारत के कई youtuber के यात्रा के blogs देखने को मिल जायेंगे, जिसमे से एक अपने प्रयाग राज के तुर्वशु हैं जो अभी फिजी की यात्रा के बाद कोरिया की यात्रा पर हैं  


 🙏🙏 पारंपरिक द्रविड़ शैली की विशेषता वाला यह मंदिर अलंकृत नक्काशी से सजी एक विशाल रंगीन संरचना है, जिसमें कई हिंदू देवताओं को दर्शाया गया है।


  श्री शिव सुब्रमण्यम मंदिर मौसमी बारिश के देवता भगवान मुरुगन को समर्पित है।  केंद्रीय मंदिर में भगवान मुरुगन की एक बड़ी मूर्ति है।  अन्य मंदिर सर्वोच्च देवता शिव और हिंदू देवता गणेश, प्रतिष्ठित हाथी के सिर वाले देवता को समर्पित हैं।  परिसर को चमकीले रंग के भित्तिचित्रों से सजाया गया है जो हिंदू धर्म के दृश्यों का विवरण देते हैं।अपने साउथ के कुछ ही लोग  हिंदी  बोलते हैं लेकिन यहाँ के साउथ भारत के लोग बहुत ही अच्छी हिंदी बोलते हैं 


  यह किसी द्वीप की जनसांख्यिकी को भी दर्शाता है।  लगभग 50% जनसंख्या फ़िजी भारतीयों की है।  फिजी के साथ भारत के संबंध 1879 में शुरू हुए जब भारतीय कामगारों को गन्ने के बागानों में काम करने के लिए अनुबंध प्रणाली के तहत यहां लाया गया था।  1879 से 1916 के बीच लगभग 60,000 भारतीयों को फिजी लाया गया।  20वीं सदी की शुरुआत से, भारतीय व्यापारी और अन्य लोग भी  फिजी पहुँचने लगे,  यहाँ बिना वीजा के जा सकते है धन्यवाद 🙏🙏


Thanx for information 

Sandeep Soni @yatra premi